2 महाद्वीपों में 2 करियर संभालना मुश्किल : प्रियंका

न्यूयॉर्क, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री और गायिका प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह और संगीत रचना चाहती हैं। लेकिन उनकी मुश्किल यह है कि वह इसके लिए समय नहीं निकाल पा रहीं। प्रियंका का मानना है कि ‘दो महाद्वीपों में दो करियर संभालना मुश्किल है।’

वेबसाइट ‘दरैप डॉट कॉम’ के मुताबिक, प्रियंका ने कहा, “दो महाद्वीपों में दो करियर संभालना बेहद मुश्किल है। ‘क्वोंटिको’ के बीच मैंने दिसंबर में रिलीज हुई अपनी हिंदी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की शूटिंग की थी, जो अगले साल रिलीज होगी।”

प्रियंका ने कहा, “मैंने ‘क्वोंटिको’ के पहले संस्करण की शूटिंग के बीच इन दोनों की शूटिंग की थी। इसलिए इस सब के बीच स्टूडियो में जाना और संगीत तैयार करना मुश्किल था।”

अभिनेत्री ने कहा, “मेरे पास समय ही नहीं था। फरेल (विलियम्स) ने उस दिन मुझसे यह कहा। संगीत के अपने थोड़े से कार्यकाल के कारण मैं कई शानदार संगीतकारों से मिल पाई। मुझे लगता है कि मैंने संगीत के क्षेत्र में काम इसलिए किया, क्योंकि मुझे संगीतकार पसंद हैं। मेरा मतलब है कि मुझे संगीत पसंद है, लेकिन मुझे संगीतकार भी पसंद हैं।”

प्रियंका ने कहा, “ऐसे लोगों के साथ काम करना शानदार रहा।”

‘क्वोंटिको’ के पहले संस्करण में एलेक्स पारिश के किरदार से विश्वभर में ख्याति अर्जित कर चुकीं प्रियंका जल्द ही यूनाइटेड नेशन्स ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल की मेजबानी करती भी दिखाई देंगी।

फिलहाल वह यहां ‘क्वोंटिको’ के दूसरे संस्करण की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493