सियोल ने उत्तर कोरिया को मानवीय सहायता सामग्री भेजने की जरूरत दोहराई

सियोल, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई सरकार ने सोमवार को उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों को लेकर उस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के बावजूद देश के नागरिकों के लिए मानवीय सहायता भेजे जाने की जरूरत को एक बार फिर दोहराया।

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिफिकेशन मंत्रालय के प्रवक्ता बैक तेई-‘ुन ने कहा कि ‘राजनीतिक परिस्थिति के बावजूद मानवीय सहायता आपूर्ति जारी रहनी चाहिए।’

बैक ने यह भी कहा कि अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का भी इस मुद्दे पर यही रुख है।

यह घोषणा दक्षिण कोरिया द्वारा 80 लाख डॉलर की खाद्य सहायता योजना को मंजूरी देने पर फैसले से तीन दिन पहले आई है, जिसे संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के माध्यम से मुख्य रूप से उत्तर कोरिया में महिलाओं और बच्चों के लिए भेजा जाना है।

वहीं, दक्षिण कोरिया के कन्जर्वेटिव विपक्ष ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार विकास कार्यक्रमों पर अंकुश लगाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा प्योंगयांग पर लगाए प्रतिबंधों के मद्देनजर मानवीय सहायता योजना पर सवाल उठाया है।

दक्षिण कोरिया की सहायता योजना को अगर मंजूरी मिल जाती है तो यह दिसंबर 2015 के बाद संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से प्योंगयांग को भेजी जाने वाली पहली मानवीय सहायता होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493