Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » सियोल में महिला कर्मियों की संख्या रिकार्ड स्तर पर

सियोल में महिला कर्मियों की संख्या रिकार्ड स्तर पर

सियोल, 2 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में महिला कर्मचारियों की संख्या 2015 में रिकार्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़े से मिली।

कोरिया हेराल्ड के मुताबिक, सियोल मेट्रोपोलिटन गवर्नमेंट ने कहा कि महिला कर्मियों की संख्या साल-दर-साल आधार पर 4.12 फीसदी बढ़कर 20.6 लाख हो गई और पहली बार यह संख्या 20 लाख से अधिक हुई है।

शहर में कर्मचारियों की कुल संख्या 47 लाख है, जिनमें महिलाओं का अनुपात 43.5 फीसदी है।

गत एक साल में पुरुष कर्मचारियों की संख्या सिर्फ 2.9 फीसदी बढ़कर 26.7 लाख हुई।

आंकड़े के मुताबिक, महिला कर्मचारियों के लिए काम की परिस्थितियों में भी सुधार हुआ है।

महिला प्रमुख द्वारा चलाए जा रहे कारोबार की संख्या भी शहर में 3.8 फीसदी बढ़कर 2.7 लाख हो गई, जो शहर के कुल कारोबारी इकाई का 33.2 फीसदी हिस्सा है।

सियोल में महिला कर्मियों की संख्या रिकार्ड स्तर पर Reviewed by on . सियोल, 2 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में महिला कर्मचारियों की संख्या 2015 में रिकार्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिका सियोल, 2 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में महिला कर्मचारियों की संख्या 2015 में रिकार्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिका Rating:
scroll to top