हेर्था बर्लिन ने ब्रूक्स का करार 2019 तक के लिए बढ़ाया

बर्लिन, 2 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब हेर्था बर्लिन ने अमेरिका की राष्ट्रीय टीम के सदस्य जॉन एंथनी ब्रूक्स का करार 2019 तक के लिए बढ़ा दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 23 साल के ब्रूक्स ने बीते दिनों अपने करार को आगे बढ़ाने को लेकर हामी भरी थी। उनका करार जून 2017 में समाप्त हो रहा था।

हेर्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल प्रीट्ज ने कहा, “ब्रूक्स हमारे अहम खिलाड़ी हैं। वह हमारे लिए भविष्य के खिलाड़ी हैं और उनके करार का नवीकरण करके हमने एक लिहाज से अपना भविष्य सुरक्षित किया है।”

ब्रूक्स किशोरावस्था से ही हेर्था के लिए खेल रहे हैं और 2011 में उन्होंने पेशेवर खेल में प्रवेश किया। तब से लेकर अब तक क्लब के लिए 84 मैचों में खेलते हुए ब्रूक्स पांच गोल कर चुके हैं।

साल 2013 में सेंट बैक ब्रूक्स ने अमेरिका के लिए अपना पहला मैच खेला था और अब तक वह 18 मैचों में दो गोल कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493