मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। अभिनेता रितिक रोशन का मानना है कि हमेशा जिंदा रहने का एकमात्र रास्ता किसी के दिल में अपनी जगह बनाना है।
उन्होंने रविवार को अपने बेटे रिदान की तस्वीर साझा की, जो अपने हाथ से रेत पर अपना नाम लिख रहा है।
रितिक ने ट्विटर पर साझा की गई इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मेरा बेटा यहीं नहीं रूकेगा। हमेशा जिंदा रहने का एकमात्र रास्ता दूसरे के दिल में अपनी जगह बनाना है।”
उन्होंने अपनी भी एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, “क्या आप हमें ढूंढ सकते हैं? डर पर जीत दर्ज करते और मस्ती करते हुए एक पिता-पुत्र को चार दिन हो गए हैं।”
रितिक फिलहाल फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारीकर कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath