अमेरिका से मृत छात्र का शव हैदराबाद पहुंचा

हैदराबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरीडा में एक अज्ञात युवक के हमले में मारे गए हैदराबादी छात्र का शव रविवार को यहां उसके घर पहुंच गया। छात्र की अज्ञात युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मृतक छात्र ए. साईं किरण गौड़ (22) का शव न्यूयॉर्क से पहले मुंबई पहुंचा, जहां से बाद में हैदराबाद लाया गया।

साईं के शव के साथ उसके साथ रहने वाले दोस्त मनोज भी आया है। साईं के शव को हवाईअड्डे से उसके कुशीगहुडा स्थित घर पहुंचाया गया।

तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष एस. मधुसूदन चेरी और विधान परिषद के सभापति स्वामी गौड़ साईं के घर पहुंचकर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की।

साईं के घर पर उसे श्रद्धांजलि देने और परिवार को सांत्वना देने के लिए उसके दोस्त और रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा रहा। उसका अंतिम संस्कार रविवार को शाम को किया जाएगा।

हैदराबाद में एक कॉलेज से बी. टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद साईं ने पिछले माह ही फ्लोरिडा की अटलांटिक यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया था।

वह 14 जून को अपने घर लौट रहा था, तभी अज्ञात लोगों के एक समूह ने उसे अपना फोन उन्हें सौंपने के लिए कहा। साईं ने उन्हें मना कर दिया, जिस कारण उन्होंने उसे गोली मार दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493