सिर्फ सपा और कांग्रेस में गठबंधन होगा : नंदा

लखनऊ, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा।

किरणमय नंदा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) से सपा का गठबंधन नहीं होगा, सिर्फ कांग्रेस से सीटों का तालमेल होगा। सपा 300 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

उन्होंने कहा कि हालांकि सपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

उल्लेखनीय है कि रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह ज्यादा सीटों की मांग कर रहे थे, जो सपा को मंजूर नहीं था। इसलिए रालोद के साथ गठबंधन की संभावना क्षीण पड़ गई है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कहा था कि कांग्रेस के साथ गठबंधन पर फैसला एक-दो दिन में कर लिया जाएगा। गठबंधन के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493