सिलिंडर संकट के बीच अब राजधानी में पानी की भी किल्लत

नई दिल्ली-देश की राजधानी दिल्ली में गैस संकट के बीच एक और बड़ी परेशानी पैदा हो गई है. अब पानी की किल्लत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल, शहर को पानी सप्लाई करने वाले चंद्रावल प्‍लांट में एक बड़ी पाइपलाइन फटने से हालात बिगड़ गए हैं. लाखों लीटर पानी पंप हाउस में भर गया, जिससे पूरा सिस्टम ठप पड़ गया है. इसका असर शहर की आधी आबादी पर पड़ने वाला है, जहां लोगों को अगले कुछ दिन पानी के लिए जूझना पड़ सकता है.

इस हादसे के बाद पंप हाउस में लगे सभी जरूरी उपकरण पानी में डूब गए हैं. हाई टेंशन मोटर, स्टार्टर और इलेक्ट्रिकल पैनल पूरी तरह खराब हो चुके हैं, जिससे पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक, पहले पंप हाउस से पानी निकाला जाएगा और फिर उपकरणों को सुखाकर ठीक किया जाएगा. यह पूरा काम आसान नहीं है और इसमें कम से कम 3 से 4 दिन का समय लग सकता है. विशेषज्ञ टीमों को इस काम में लगाया गया है, जो लगातार स्थिति को सुधारने में जुटी हैं.

इस तकनीकी खराबी का असर दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है. करोल बाग, झंडेवालान, सिविल लाइंस और राजेंद्र नगर जैसे क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है. वहीं पटेल नगर और NDMC क्षेत्र में कम दबाव के साथ पानी मिल रहा है, जबकि चांदनी चौक जैसे इलाकों में भी स्थिति सामान्य से कमजोर बनी हुई है. ऐसे में लोगों को हर बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493