सिलिक को हराकर अमेरिकी ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में श्वार्टजमैन

न्यूयार्क, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के डिएगो श्वार्टजमैन ने 2014 के चैम्पियन क्रोएशिया के मारिन सिलिक को हराते हुए यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

श्वार्टजमैन ने सिलिक को 4-6, 7-5, 7-5, 6-4 से हराया और पहली बार अमेरिकी ओपन के अंतिम-16 दौर में पहुंचे।

इस मैच में सिलिक ने 14 एस लगाए लेकिन वह नौ डबल फॉल्ट लगा बैठे। साथ ही उन्होंने 80 अनफोस्र्ड एर्स भी किए।

दूसरी ओर, श्वार्टजमैन ने 30 विनर्स लगाए जो कि सिलिक की तुलना में 14 कम रहे।

श्वार्टमैन ने तीन घंटे 23 मिनट तक चले मुकाबले में अंतत: सिलिक को दोयम साबित कर अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493