सिल्वेस्टर स्टेलॉन की बेटियां अभिनय नहीं करना चाहतीं

लॉस एंजेलिस, 12 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन की बेटियों की अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलने की कोई योजना नहीं है।

लॉस एंजेलिस, 12 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन की बेटियों की अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलने की कोई योजना नहीं है।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, सिस्टिन (18) और सोफिया (20) हालांकि हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखते हुए बड़ी हुई हैं, लेकिन फिल्मों में काम करने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है।

फिल्मों में काम करने के बारे में पूछे जाने पर पेशेवर मॉडल सिस्टिन ने कहा “यह निश्चित रूप से मेरे लिए नहीं है।”

वहीं, सोफिया को कैमरे के पीछे काम करना पसंद है। वह भविष्य में 70 वर्षीय अपने पिता के साथ काम करना चाहती है।

सोफिया ने कहा, “अभिनय मेरे लिए नहीं है। मैंने हमेशा अपने पिता के साये में काम करना पसंद किया है। वह अच्छे गुरु हैं, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैं इन गर्मियों में उनके साथ काम करना चाहती हूं। उम्मीद है यह संभव हो पाएगा।”

सोफिया, सिस्टिन और स्कॉरलेट को हॉलीवुड फॉरन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) की तरफ से संयुक्त रूप से मिस गोल्डन ग्लोब्स 2017 के लिए नामित किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि तीन बहनों को एक साथ इसके लिए चुना गया है।

गोल्डन ग्लोब्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493