जेएनयू के लापता छात्र मामले की जांच अपराध शाखा करेगी

नई दिल्ली , 12 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नजीब अहमद के लापता होने का मामला अपनी अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणपूर्वी रेंज) आर. पी. उपाध्याय ने आईएएनएस को बताया, “हमने शुक्रवार को नजीब अहमद का मामला आगे की जांच के लिए अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया।”

एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र नजीब अहमद (27) जेएनयू छात्रावास से 14 अक्टूबर की रात से ही लापता है। बताया जाता है कि इससे पहले उसका आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सदस्यों के साथ विवाद हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493