सिसोदिया दिल्ली के सर्वाधिक लोकप्रिय विधायक : सर्वे

नई दिल्ली- नेता एप द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के डिप्टी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सर्वाधिक लोकप्रिय विधायक के रूप में विशिष्ट यश अर्जित की है। सोमवार को जारी सर्वेक्षण के निष्कर्ष से यह बात सामने आई कि सिसोदिया, केजरीवाल को पीछे छोड़ते हुए लोकप्रिय नेताओं में सबसे ऊंचे पायदान पर हैं।

एप आधारित मूल्यांकन से पता चलता है कि पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सिसोदिया लोकप्रिय विधायकों में 5 में से 4.3 अंक पाकर शीर्ष पर हैं। उनके बाद हरि नगर से आप के विधायक जगदीश सिंह का स्थान है, जिन्हें 4 अंक मिले हैं। संगम विहार से आप के विधायक दिनेश मोहनिया और बादली से आप के विधायक अजेश यादव बराबर अंक पाकर तीसरे पायदान पर हैं।

इन पांचों विधायकों में नई दिल्ली से विधायक केजरीवाल 5 में से 3.5 अंक लेकर चौथे पायदान पर हैं।

रोचक तथ्य यह है कि मौजूदा दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कोई विधायक शीर्ष 5 लोकप्रिय नेताओं में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।

नेता एप द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “नेता एप ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव, 2020 से पहले दिल्ली के मौजूदा विधायकों का नेता मूल्यांकन परिणाम जारी किया। यह मूल्यांकन बीते 2 साल के काम पर 6.5 लाख उत्तरदाताओं से मिले जवाब पर आधारित है। इससे जाहिर होता है कि दिल्लीवासी अपने राजनीतिक प्रतिनिधियों के काम को किस रूप में देखते हैं।”

लोगों ने स्वास्थ्य और शिक्षा सहित अन्य तरह के कार्यो के आधार पर अपने विधायकों का मूल्यांकन किया है।

आंकड़ों पर गौर करें तो मूल्यांकन में आप विधायकों को औसतन 2.51 अंक मिले हैं जबकि भाजपा विधायकों को 2.4 अंक मिले हैं। दिल्ली विधानसभा में भाजपा की 4 सीटें हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493