सीआईएसएफ जवान की मौत मामले में 9 न्यायिक हिरासत में

कोझिकोढ़, 13 जून (आईएएनएस)। सीआईएसएफ के एक 44 वर्षीय जवान की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के नौ अधिकारियों को मलप्पुरम की एक अदालत ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन अधिकारियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

सीआईएसएफ जवान ए.एस. यादव की बुधवार रात कोझिकोड हवाईअड्डे पर एक विवाद के दौरान मौत हो गई थी। एएआई के इन अधिकारियों को उसकी गैरइरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को शनिवार को मलप्पुरम जिले के मंजेरी में दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 27 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने कहा कि जल्द ही छह अन्य एएआई अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कारीपुर हवाईअड्डे पर बुधवार रात ड्यूटी पर मौजूद सीआईएसएफ के 50 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493