श्रीनगर, 2 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) के वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 21 वर्षीय युवक ने शनिवार को यहां दम तोड़ दिया।
अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अहमद को शेर-ए-कश्मीर इंस्टिटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि नौहट्टा क्षेत्र में शुक्रवार को सीआरपीएफ के वाहन की टक्कर से युवक बुरी तरह से घायल हो गया था।
पुलिस का कहना है कि वाहन ने गलत टर्न ले लिया था।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना के लिए राज्य सरकार की आलोचना करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘संघर्षविराम का मतलब है बंदूकें नहीं, तो इसलिए जीप का इस्तेमाल किया गया।”
उन्होंने कहा, “पहले वे लोगों को जीप के आगे बांधा और आसपास के गांवों में उसकी परेड निकाली। अब वे प्रदर्शनकारियों के ऊपर सीधा जीप चढ़ा रहे हैं। क्या यह आपकी नई मानाक प्रक्रिया है, महबूबा मुफ्ती साहिबा?”
dharmpath.com dharmpath