सीएम शिवराज पहुंचे वाराणसी के संकट मोचन हनुमान मंदिर

वाराणसी- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने वाराणसी प्रवास के दौरान सुबह श्री संकट मोचन मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए और भक्ति से ओत-प्रोत होकर सीता-राम, सीता-राम की धुन गाई। सीएम शिवराज ने कहा कि वाराणसी आकर मन अपार आनंद में डूब गया, अब हम संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन कर रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं।सीएम शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट, प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के तहत आज काशी की पुण्यधरा पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कंपनी बाग में नवल श्री पौधे का रोपण कर मन आनंद से भर गया। श्री विश्वनाथ जी से प्रार्थना है कि अपनी कृपा बनाए रखें। हम सभी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति कर्तव्य का निर्वहन करें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493