20वीं सदी की सबसे महंगी बुक Harry Potter and the Philosopher’s Stone, 3.5 करोड़ से ज्यादा में बिका पहला एडिशन

इसमें कोई दो राय नहीं कि जेके रॉलिंग की हैरी पॉटर सीरीज पूरी दुनिया में मशहूर है और इस अकेली किताब ने रॉलिंग को दुनिया की सबसे मशहूर लेखिकाओं में शामिल कर दिया। लेकिन इसकी दीवानगी बच्चों में ही नहीं, बड़ों में भी है। हाल ही में हैरी पॉटर सीरीज की एक पहले एडिशन को साढ़े तीन करोड़ में खरीदा गया। इसके साथ ही ये 20वीं सदी की सबसे महंगी किताब बन गई है। इस किताब के ब्रिटिश एडिशन का नाम “Harry Potter and the Philosopher’s Stone” है, जिसे अमेरिका में हैरी पॉटर एंड सॉर्सरर्स स्टोन ( “Harry Potter and the Sorcerer’s Stone”) के नाम से छापा गया था।

“Harry Potter and the Philosopher’s Stone” का पहला एडिशन साल 1997 में पब्लिश हुआ था। इसके पहले संस्करण को अमेरिका में नीलामी (Auction) के लिए रखा गया था। जब इस किताब की बोली लगी, तो आखिरी बोली $471,000 तक चली गई। ये रकम भारतीय मुद्रा (Indian Currency) के हिसाब से 3,56,62,942.50 रुपये के आसपास बैठती है। इसके साथ ही हैरी पॉटर ने कीमत के मामले में एक अलग ही रिकॉर्ड बना दिया। नए रिकॉर्ड के हिसाब से ये बीसवीं सदी की सबसे महंगी बिकने वाली फिक्शन बुक (Fiction Book) है। वैसे, ब्रिटिश एडिशन (British Edition) वाली इस किताब को इससे पहले जब पहले नीलामी के लिए रखा गया था. तब भी इसकी कीमत 1.1-1.4 करोड़ के आसपास तक लगाई गई थी। इसे खरीदनेवाले का नाम गुप्त रखा गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493