सीएसएल 2016 : पहले दौर के मुकाबले में जिआंग्शू से हारा लुनेंग

चीनी सुपर लीग (सीएसएल) 2016 के पहले दौर में शनिवार शाम हुए मुकाबले में एलेक्स की दो गोल की बदौलत जिआंग्शू सूनिंग ने शेंडोंग लुनेंग को 3-0 से मात दी।

मैच की शुरुआत के पहले तीन मिनटों में ही ब्राजील के फारवर्ड खिलाड़ी और क्लब में हाल ही में शामिल हुए रेमरीज सांतोस ने पहला गोल दागा।

जिआंग्शू ने एलेक्स को पांच करोड़ यूरो में क्लब में शामिल किया था। एलेक्स का यह क्लब के साथ पहला गोल है।

सीएसएल 2016 में शनिवार को शंघाई ग्रीनलैंड का यानबियन के साथा मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। दूसरी ओर, हेनान जिआनये ने शंघाई एसआईपीजी को 1-0 से मात दी।

सीएसएल 2016 के पहले दौर में चार मुकाबले और होने बाकी हैं, जिसमें से तीन रविवार को होंगे और एक अन्य मुकाबला बुधवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493