सीए ने होवार्ड का कार्यकाल 2 साल के लिए बढ़ाया

ब्रिस्बेन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने कार्यकारी महाप्रबंधक (टीम परफॉरमेंस) पैट होवार्ड का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया है।

होवार्ड की नियुक्ति इस पद पर 2011 में हुई थी। इस साल जून में होवार्ड का कार्यकाल समाप्त हो रहा था लेकिन इससे पहले ही सीए ने करार के नवीकरण की घोषणा की।

अब होवार्ड 2017 तक सीए को अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

होवार्ड सीए में अहम पैठ रखते हैं। 2013 में एशेज सीरीज में टीम की हार के बाद उन्होंने ही मिकी अर्थर को टीम के कोच पद से हटाने की मांग की थी।

होवार्ड की मेहनत का ही नतीजा है कि बदलाव के दौर से निकलकर आस्ट्रेलियाई क्रिकेट एक बार फिर पटरी पर लौट आया है।

आज आस्ट्रेलिया के पास एशेज, विश्व कप और बार्डर गावस्कर ट्रॉफी का खिताब है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493