सीओएआई की नई एसोसिएट मेम्बर बनी ‘सियेना’

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। दूरसंचार नेटवर्किं ग उपकरण, सॉफ्टवेयर और सेवा आपूर्तिकर्ताओं की प्रमुख कंपनी ‘सियेना’ मंगलवार को देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों, इंटरनेट, तकनीक एवं डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनियों का शीर्षस्थ प्रतिनिधि संगठन सीओएआई (सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की एसोसिएट सदस्य बनाई गई।

सियेना का मुख्यालय हैनोवर (मरीलैंड, अमेरिका) में है और कंपनी ने 2005 में भारतीय कारोबार आरंभ किया था, जो देश के कई नेटवर्क ऑपरेटरों के लिए रणनीतिक आपूर्तिकर्ता है। देश की कई दिग्गज दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के साथ इसका कारोबारी संबंध है। इसके अतिरिक्त कंपनी समुद्र के अंदर और जमीन के ऊपर केबल लगाने वाले कंपनी संघों की बड़ी आपूर्तिकर्ता भी है।

सीओएआई के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यूज ने कहा, “हम सियेना का हमारे एसोसिएट सदस्य के रूप में स्वागत करते हैं। उद्योग में सीओएआई के प्रयासों और ब्रॉडबैंड नेटवर्क्‍स में सियेना की विशेषज्ञता के साथ भारत को एक सशक्त डिजिटल राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा करना आसान होगा। उपभोक्ता की जरूरतों, सरकार की नीतियों व नियमों के मद्देनजर सियेना को उद्योग के लाइसेंस प्राप्त ऑपरेटरों तक पहुंचने और दूरसंचार उद्योग से संबद्ध मुद्दों की जानकारी का लाभ भी मिलेगा।”

सीओएआई में उन कंपनियों को एसोसिएट मेंबर बनाया जाता है, जो एप्लिकेशन, उत्पाद मुहैया कराते हैं या मोबाइल संचार सेवाओं के कार्य, बढ़ावा, शोध विकास और निर्माण में सहायता करते हैं।

सीओएआई के अन्य एसोसिएट सदस्यों में एक्सेंचअर, एसीटी फाइबरनेट, अमेजन, सीआईएससीओ, आईबीएम, इंडस टॉवर्स, गूगल इंडिया प्रा. लि., एरिक्सन इंडिया प्रा. लि., स्टर्लाइट टेक्नॉलॉजीज, हुआवेई टेक्नॉलॉजीज कं. लि., इंडस टॉवर्स लि., नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्‍स प्रा. लि., क्वाल्कॉम इंडिया प्रा. लि., जेडटीई, फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्रा. लि. आदि शामिल हैं।

सियेना इंडिया के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक ने कहा, “पूरे भारत में मोबाइल ब्रोडबैंड सब्स्क्राइरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में सीओएआई ऑपरेटरों और सप्लायरों के लिए अवसर की तलाश में सहायता करने में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ आने वाले दिनों को सुनहरा बनाने के लिए सही दिशा निर्देश देगा। अधिक से अधिक उपयोगी नेटवर्क्‍स तैयार करने और प्रदर्शित करने में हम अपनी विशेषज्ञता एक दूसरे से साझा करने की आशा रखते हैं, जो माननीय प्रधान मंत्री के डिजिटल इंडिया के प्रयास में सहायता करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493