सीक्वल बनाने में दिलचस्पी नहीं : केवी आनंद

चेन्नई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। सिनेमाटोग्राफर व फिल्मकार केवी आनंद ने कहा कि उन्हें फिल्मों का सीक्वल बनाने में अधिक रुचि नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी 2009 की सफल तमिल फिल्म ‘अयान’ के सीक्वल बनाने की अफवाहों को भी खारिज कर दिया।

आनंद ने आईएएनएस से कहा, “मुझे सीक्वल बनाने में अधिक दिलचस्पी नहीं है और अगर मुझे यह करना ही पड़ता है तो मैं फिल्म ‘कवन’ की तरह ही कुछ अलग बनाऊंगा। फिलहाल मेरे पास ऐसी कोई योजना नहीं है और मेरी अगली फिल्म ‘अयान 2’ हरगिज नहीं है। मैं एक नई फिल्म पर काम कर रहा हूं लेकिन इसके बारे में खुलासा करना जल्दबाजी होगी।”

तमिल भाषा की फिल्म ‘कवन’ इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी, यह आनंद की राजनीति ड्रामा फिल्म ‘को’ से अलग थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493