पटना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ है तथा तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के कुछ क्षेत्रों में आसमान पर हल्के बाद छाने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी वृद्घि दर्ज की जाएगी।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 26.3 डिग्री और गया का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, गया का 35 डिग्री, भागलपुर का 35.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath