सीतारमण का बौद्धिक संपदा अधिकार को बढ़ावा देने का आह्वान

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि भारत के बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संबंधी गतिविधियों को तेजी से बढ़ावा देने की जरूरत है।

सीतारमण ने यह बात आईपीआर संवर्धन एवं प्रबंधन प्रकोष्ठ (सीआईपीएएम) का लोगो लांच करने के अवसर पर कही।

सीआईपीएएम का गठन औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग के तत्वाधान में किया गया है, ताकि राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार नीति को लागू किया जा सके, जिसे सरकार ने इस साल मई में मंजूरी दी थी।

आधिकारिक बयान में कहा गया, “इस लोगो को राष्ट्रीय आईपीआर नीति के स्लोगन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।”

बयान में आगे कहा गया है कि लोगो के ‘आई’ और ‘पी’ अक्षर बौद्धिक संपदा का प्रतिनिधित्व करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493