नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब में पार्टी के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को बुधवार को मंजूरी दे दी।
पार्टी ने यहां एक बयान में कहा कि रविंद्र पाल सिंह, सुखविंदर सिंह सैनी तथा राजनबीर सिंह को राज्य में पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है।
मोहम्मद कलीम आजाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष होंगे। विजय कुमार टिंकू रोपड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होंगे।
मोहम्मद कौशल तथा जसमीत सिंह (राजा) को पीसीसी का सदस्य तथा जोगिंदर सिंह मैनी को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
dharmpath.com dharmpath