सीधी में बुलेरो-बस की टक्कर में 3 की मौत

सीधी (मध्य प्रदेश), 16 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गुरुवार की सुबह बुलेरो और निजी यात्री बस के बीच आमने-सामने से हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं छह घायल हुए।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, बेहरी थाना क्षेत्र में सोन नदी के करीब हनुमना से सीधी आ रही बस की विपरीत दिशा से आ रही बुलेरो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बुलेरो एक खाई में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हुई। तीनों लोग बुलेरो में सवार थे। हादसे में छह घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बुलेरो में सवार लोग सीधी से इमिलिया जा रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493