सीनियर राष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप 26 फरवरी से

चेन्नई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। सीनियर जूडो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 26 से 27 फरवरी के बीच यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

इस बात की घोषणा सोमवार को की गई।

भारतीय जूडो महासंघ (जेएफआई) द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक इस चैम्पियनशिप में कुल 600 पुरुष और महिलाएं 31 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और आठ विभाग ईकाइयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

बयान के मुताबिक, “जेएफआई का यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। जिसमें देश के बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।”

जेएफआई, तमिलनाडु जूडो संघ के साथ मिलकर यह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन करा रही है।

जेएफआई ने साथ ही अपनी वार्षिक आम बैठक और कार्यकारी समिति की बैठक की भी घोषणा कर दी है। यह बैठक 26 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493