बीजिंग, 20 फरवरी (आईएएनएस)। चीन 2020 तक नागरिक परिवहन के लिए 74 अतिरिक्त हवाईअड्डे बनाने की योजना बना रहा है।
पीपुल्स डेली की सोमवार की रपट के मुताबिक, चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन (सीएएसी) की रपट में इसका खाका पेश किया गया है और चीन के नागरिक उड्डयन उद्योग को देश की 13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-2020) अवधि के दौरान विकसित करने का लक्ष्य तय किया गया है। यह रपट सरकार की पांच साल की अवधि के दौरान आर्थिक और सामाजिक विकास की रूपरेखा पेश करती है।
रपट में कहा गया है कि देश 30 हवाईअड्डो का निर्माण कार्य जारी रखेगा और 44 नए नागरिक परिवहन हवाईअड्डे 2016 से 2020 के बीच बनाएगा। इस तरह नागरिक परिवहन हवाईअड्डों की संख्या 2020 तक 260 हो जाएगी।
रपट में कहा गया है, “इन परियोजनाओं से चीन के तीसरी श्रेणी के शहरों (हर प्रांत के समान्य तौर पर मध्यम आकार के शहरों) की यात्रा आसान हो जाएगी।”
चीन ने 2020 तक हवाई यात्रा कारोबार में 28 फीसदी बढ़ोतरी का लक्ष्य बनाया है।
dharmpath.com dharmpath