सीन को प्रेम संबंध से मिली सीख

लॉस एंजेलिस, 30 जून (आईएएनएस)। रैपर बिग सीन ने गायिका एरियाना ग्रैंडे के साथ अपने प्रेम संबंध और अलगाव के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि इस रिश्ते से उन्हें सीख मिली।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, सीन ने रविवार को 2015 बेट अवॉर्ड के दौरान कहा, “यह मेरी जिंदगी की कोई भूल नहीं है, बल्कि इससे मुझे सीख ही मिली है। मैंने इसे जिया है।”

सीन ने हालांकि कहा कि कोई भी रिश्ता बेमतलब नहीं होता और उन्होंने भी इस रिश्ते से काफी बातें सीखी हैं।

उन्होंने कहा, “आपको एक बात बताऊं, मैं किसी रिश्ते के बारे में योजनाएं नहीं बनाता। रिश्ता बस बन जाता है।”

सीन और ग्रैंडे ने अक्टूबर 2014 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और फरवरी 2015 में आयोजित ग्रैमी अवॉर्डस में पहली बार अपने रिश्ते का खुलासा किया था। हालांकि अप्रैल महीने में दोनों का अलगाव हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493