नई दिल्ली– देश में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे। राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, वहीं INDIA कैंडीडेट सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
इससे पहले वोटिंग खत्म होने के उपरांत कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने दावा किया था कि वोटिंग में विपक्ष पूरी तरह एकजुट रहा और उसके सभी 315 सांसदों ने मतदान में हिस्सा लिया। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि विपक्ष के 15 वोट कहां खिसक गए। हालांकि, 15 वोट अमान्य बताकर रद्द भी कर दिए गए। ऐसा दूसरे पेन से वोट डालने से होता है।
dharmpath.com dharmpath