नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने 2008 में तीन एम्ब्रेयर विमानों की खरीद के लिए 20.8 करोड़ डॉलर के सौदे में कथित रिश्वत की जांच के लिए एफआईआर दर्ज की है।
सीबीआई के प्रवक्ता देवप्रीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, “हमने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 2008 में भारतीय वायु सेना के लिए स्वदेशी एयरबोर्न अर्ली वार्निग एंड कंट्रोल सिस्टम के निर्माण के लिए तीन ईआरजे-145 विमानों की खरीद को लेकर एम्बेयर के साथ समझौता किया था। यह सौदा 20.8 करोड़ डॉलर में हुआ था।
इस सौदे के तहत पहला विमान 2011 में सुपुर्द किया गया और अन्य दो विमान 2013 में सौंपे गए।
dharmpath.com dharmpath