सीबीआई ने रेलवे अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम रेलवे के एक वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिक इंजीनियर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम रेलवे के एक वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिक इंजीनियर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

अधिकारी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद पकड़ा गया। व्यक्ति ने शिकायत की थी कि इंजीनियर एक ठेका देने के एवज में तीन लाख रुपये रिश्वम मांग रहा है।

सीबीआई ने मुंबई सेंट्रल स्थित पश्चिम रेलवे के मंडल मुख्यालय में जाल बिछाकर अधिकारी को उस समय दबोच लिया, जब वह शिकायतकर्ता से रुपये स्वीकार रहा था।

अधिकारी के कार्यालय और आवास की भी तलाशी ली गई।

अधिकारी को बुधवार को एक विशेष सीबीआई न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493