नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 12वीं के सभी 10 क्षेत्रों के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए और एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
सीबीएसई के अनुसार, 78.85 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 88.58 लड़कियां पास हुई हैं।
केरल के तिरुवनंतपुरम में सर्वाधिक 97.61 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, और उसके बाद चेन्नई के तमिलनाडु में 92.63 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
इस वर्ष करीब 10,65,000 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में बैठे थे, जो एक मार्च से शुरू होकर 22 अप्रैल को समाप्त हुई थी।
पिछले साल की तुलना में इस वर्ष शिक्षा बोर्ड में पंजीकरण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 2.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
सीबीएसई के अनुसार, इस वर्ष 83.05 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है, जबकि पिछले साल 82 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी।
dharmpath.com dharmpath