सीबीएसई ने रेयान स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को रेयान इंटरनेशनल स्कूल को सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की स्कूल परिसर में हुई हत्या को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बोर्ड ने स्कूल को इस नोटिस का जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है।

सीबीएसई के एक अधिकारी ने बताया, “रेयान स्कूल इंटरनेशनल के बारे में दो सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट बोर्ड को दे दी है और निर्धारित दिशा निर्देशों के उल्लंघन की जांच की जा रही है।”

उन्होंने कहा, “स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसका जवाब देने के लिए एक पखवाड़े का वक्त दिया गया है, उसी के मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी।”

सीबीएसई ने दूसरी कक्षा के एक छात्र की हत्या के जांच के लिए एक समिति का गठन किया था, जिसे स्कूल के एक कर्मचारी ने शुक्रवार को वाशरूम में कटे हुए गले के साथ मृत पाया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493