सीबीएसई लीक मामले पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई बुधवार को

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं के गणित विषय की परीक्षा दोबारा कराने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई करेगा। सीबीएसई की 10वीं के गणित विषय का प्रश्न-पत्र 28 मार्च को लीक हो गया था।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पीठ ने सोमवार को जल्द सुनवाई के लिए मामले को शामिल किए जाने के बाद इस पर सुनवाई करने का निर्णय लिया।

याचिकाकर्ताओं ने दोबारा परीक्षा कराने को चुनौती देने के अलावा लीक की जांच और पहले से कराई गई परीक्षा के आधार पर परिणाम घोषित करने की मांग की है।

सरकार ने 30 मार्च को घोषणा की थी कि 12वीं के अर्थशास्त्र विषय के प्रश्न-पत्र का पूरे देश में 25 अप्रैल को दोबारा परीक्षा कराई जाएगी, जबकि कक्षा 10वीं के गणित की दोबारा परीक्षाा सिर्फ दिल्ली, एनसीआर व हरियाणा में जुलाई में आयोजित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493