सीमावर्ती राज्य रोहिंग्या की घुसपैठ को लेकर चौकस रहें : राजनाथ

कोलकाता, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बांग्लादेश से सटे देश के सीमवर्ती राज्यों से आग्रह किया कि वे रोहिंग्या और अवैध प्रवासियों की घुसपैठ को लेकर चौकसी बनाए रखें।

बांग्लादेश की सीमा से सटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद सिंह ने कहा, “हमने रोहिंग्या मसले पर बातचीत की। मैंने सभी प्रदेशों से इस मसले पर चौकन्ना रहने को कहा है। हमें सतर्कता बरतनी है, ताकि सीमापार से किसी भी प्रकार का अवैध प्रवासी का प्रवेश न हो।”

राजनाथ सिंह के अलावा गृहराज्य मंत्री किरण रिजीजू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथन हावला के साथ मेघालय और त्रिपुरा के अधिकारी भी पश्चिम बंगाल के नबान्ना सचिवालय में आयोजित बैठक में मौजूद थे।

राजनाथ सिंह ने बताया कि बैठक में अंतर्राष्ट्रीय सीमापार से अपराधियों और अवैध प्रवासियों की घुसपैठ के मसले पर विस्तृत बातचीत हुई।

उनका कहना था कि अवैध प्रवासियों के पास जाली कागजात होने से उनको देश से बाहर निकालना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493