सीरियाई वायुसेना ने पलमायरा में किए 25 हवाई हमले

भीषण हवाई हमलों में कई लोग घायल हो गए। इससे एक दिन पहले सीरिया के युद्धक विमानों ने आईएस की राजधानी कहलाने वाले उत्तरी प्रांत अल-राक्का में भीषण हमले किए थे।

एक अन्य कार्यकता समूह लोकल कोऑर्डिनेशन कमेटी (एलसीसी) ने कहा कि पलमायरा में हुए हमलों में कम से कम 15 लोग मारे गए, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

उल्लेखनीय है कि इस साल 20 मई को आईएस ने संपूर्ण पलमायरा शहर को नियंत्रण में ले लिया था।

नियंत्रण के बाद आतंकवादी समूह ने शहर के मशहूर सैन्य जेल, कई इस्लामी मकबरों व सदियों पुरानी मंदिरों को तबाह कर दिया।

आईएस ने सरकारी सैनिकों व सरकार के लिए काम करने के आरोपी ठहराए गए लोगों को सरेआम फांसी पर भी चढ़ाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493