दमिश्क, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह ने 33 की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने कहा कि आईएस ने बुधवार की सुबह देर एज्जोर शहर के निकट अल मयादीन रेगिस्तान में बड़े पैमाने पर जनसंहार किया।
निगरानी समूह ने इसे आईएस द्वारा 2017 में किया गया सबसे बड़ा जनसंहार करार दिया।
रिपोर्ट में कहा गया कि लोगों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच थी और इनकी हत्या धारदार हथियार से की गई।
इसमें कहा गया कि यह पता नहीं चल सका है कि पीड़ित सीरियाई सेना, सहयोगी सेना या विद्रोही गुटों में से किस समूह से थे।
dharmpath.com dharmpath