असम में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

गुवाहाटी, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के जोरहाट जिले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को कथित तौर पर बाजार में खुलेआम गोमांस दिखाकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

गुवाहाटी, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के जोरहाट जिले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को कथित तौर पर बाजार में खुलेआम गोमांस दिखाकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों शख्स मजदूर हैं और वे गोहेन टेकेला इलाके में एक सब्जीमंडी में गए थे। तभी उन्होंने किसी से बातचीत करते हुए खुलेआम मीट दिखाया।

पुलिस ने कहा, “बाजार में मौजूद स्थानीय लोगों ने खुलेआम मीट का प्रदर्शन करने पर आपत्ति जताते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर दी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, “प्राथमिकी के आधार पर हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को अदालत में पेश किया।”

अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

दोनों वयस्कों को जोरहाट जेल में भेजा गया है, जबकि नाबालिग को अदालत के आदेशानुसार शहर के किशोर सुधार गृह में रखा गया है।

पुलिस ने कहा, “पूछताछ करने पर तीनों ने स्वीकार किया कि वह मीट गोमांस था। हालांकि हम यह पता लगाने के लिए पशुपालन विभाग की मदद ले रहे हैं कि मीट गोमांस था या नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493