सीरिया : आईएस ने 52 को मौत के घाट उतारा

बेरूत, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सीरिया के मध्य प्रांत हामा में स्थित एक गांव अल-माबुजा में मंगलवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने 52 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) के ताजा आकड़ों में यह जानकारी बुधवार को सामने आई है।

मृतकों में दो बच्चे और सात महिलाएं शामिल हैं। आईएस आतंकवादियों ने उनके सिर कलम कर दिए या फिर उन्हें जलाकर या गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

एसओएचआर ने कहा कि कुछ लोग लापता हैं। फिलहाल इसकी कोई खोज-खबर नहीं है कि ये लोग जान बचाकर भाग गए या इनका आईएस ने अपहरण कर लिया है।

आईएस ने मंगलवार को अल-माबुजा में कत्लेआम मचाया, लेकिन सरकारी सुरक्षाबलों ने आईएस को आगे बढ़ने से रोक दिया।

आईएस ने जून 2014 में इराक और सीरिया दोनों में उसके कब्जों वाले इलाकों में एक इस्लामिक ‘खिलाफत’ की नींव डालने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493