सोनिया पर भाजपा नेता के बयान से विवाद

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने बयान से एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सोनिया गांधी को अपना नेता इसीलिए स्वीकार क्योंकि वह गोरी चमड़ी वाली हैं। बाद में बुधवार को उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया।

बिहार में मंगलवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “अगर राजीव गांधी ने एक नाइजीरियाई महिला के साथ शादी की होती और अगर वह गोरी नहीं होती तो क्या कांग्रेस उन्हें (सोनिया गांधी) अपना नेता चुनती।”

गिरिराज सिंह की टिप्पणी से हंगामा मच गया। कांग्रेस ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह को आड़े हाथों लिया वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके बयान से दूरी बना ली है।

सिंह ने हालांकि कहा, “उन्होंने यह बयान आधिकारिक रूप से नहीं दिया था।”

उन्होंने कहा, “लोग एक दूसरे से अनौपचारिक रूप से बात करते हैं और यह अलग बात है कि इसको किस तरह से पेश किया गया है। अगर मेरे बयान से राहुल और सोनिया के साथ-साथ किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं उस पर खेद व्यक्त करता हूं।”

कांग्रेस नेताओं ने गिरिराज के बयान की निंदी की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब गिरिराज सिंह ने अपमानजनक टिप्पणी की हो। उन्होंने कहा, “यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।”

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “पार्टी रंग और जाति के आधार पर राजनीति नहीं करती। हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ में भरोसा रखते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493