इस शहर पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का कब्जा है।
एसडीएफ ने अपने एक बयान में कहा, “हम आप सबको यह अच्छी खबर दे रहे हैं कि हम आईएस के अंधकार से अल-रक्का शहर को आजाद कराने के लिए एक बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।”
एसडीएफ ने अमेरिका की आतंकवाद रोधी गठबंधन सेना के साथ साझेदारी कर इस अभियान ‘द यूरेट्स रेज’ की शुरुआत कर दी है। ऐसा कहा गया है कि इस अभियान के नेतृत्व और समन्वय के लिए एक संयुक्त ‘ऑपरेशन्स रूम’ का निर्माण किया गया है।
इस बीच, एसडीएफ ने आईएस से प्रभावित सभी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ताकतों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैले आतंकवाद के खात्मे के खिलाफ अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया है।
dharmpath.com dharmpath