सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने मंगलवार को कहा कि दरआ के ग्रामीण इलाके में स्थित शेख मस्किन शहर पर पूर्ण नियंत्रण करने में सीरिया के सुरक्षाबलों का लेबनानी हिज्बुल्ला शिया समूह के ईरानी अधिकारियों व लड़ाकों ने साथ दिया। इसके अलावा रूस की वायुसेना ने भी उसे सहयोग दिया। पिछले साल 28 दिसंबर को भी सीरिया के सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए वृहद स्तर पर सैन्य कार्रवाई की थी।
सेना से जुड़े एक सूत्र ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि चल रहे संघर्ष के बीच कई आतंकवादियों ने विद्रोहियों की पकड़ वाले करीबी कस्बों का रुख करना शुरू कर दिया है।
शेख मस्किन शहर पर आक्रमण करने में सीरिया की सेना की पांचवीं बख्तरबंद डिवीजन की 15वीं ब्रिगेड को नेशनल डिफेंस फोर्सेज (एनडीएफ) के साथ ही सातवीं यंत्रीकृत डिवीजन का भी समर्थन मिला।
dharmpath.com dharmpath