सीरिया के दमिश्क में विस्फोट, 10 मरे

दमिश्क, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सीरिया की राजधानी दमिश्क के करीबी कफारसुसेह क्षेत्र में गुरुवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत और 17 घायल हो गए।

दमिश्क, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सीरिया की राजधानी दमिश्क के करीबी कफारसुसेह क्षेत्र में गुरुवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत और 17 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कपारसुसेह स्थित मुहाफजा स्पोर्ट क्लब के पास दो आत्मघाती हमलावरों ने स्वयं को उड़ा दिया।

सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में घटनास्थल पर खून से सनी दीवारें, जली हुई कारें दखी जा सकती हैं। पुलिसकर्मी सड़कों पर राइफल लेकर घूम रहे हैं।

सीरियाई और उसके संबद्ध सीरियाई लड़ाके पश्चिमोत्तर दमिश्क में बराडा घाटी पर कब्जा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। यह विस्फोट मुख्य जल स्रोत एन फिजेह को सुरक्षित रखने के लिहाज से किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493