जम्मू एवं कश्मीर में ठंड का कहर

श्रीनगर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को जबरदस्त ठंड का कहर है। श्रीनगर और जम्मू में इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। यहां तापमान शून्य से 6.3 और 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “हमें रात में तापमान के और गिरने की उम्मीद है क्योंकि मौसम अगले 24 घंटों यानी शनिवार तक शुष्क रह सकता है।”

अधिकारी ने कहा, “राज्य में 15 और 16 जनवरी को भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।”

पहलगाम में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12.4 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 13.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

कटरा माता वैष्णो देवी आधार शिविर में 3.9 डिग्री सेल्सियस, बटोट में शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन दिनों घाटी के जल निकाय ठंड से जम गए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493