संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि लियू ने सीरिया के सैन्य हवाई क्षेत्र में गुरुवार को अमेरिका द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के संबंध में सुरक्षा परिषद की आपात बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।
लियू ने कहा कि सैन्य कार्रवाई विभिन्न संकटों से जूझ रहे सीरियाई नागरिकों की स्थिति और बदतर कर देगी और सीरिया व क्षेत्र की स्थिति को और अधिक जटिल व अशांत बना देगा।
लियू के मुताबिक, “यह सीरिया, क्षेत्रीय देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के हित में नहीं है।”
उन्होंने कहा कि सीरिया में स्थिति को और खराब होने से रोकने के लिए सभी देशों को मिलजुल कर काम करना चाहिए।
अमेरिका ने गुरुवार को शैरात सैन्य अड्डे पर 59 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं। उसने यह कार्रवाई मंगलवार को विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलिब प्रांत के खान शैखून में हुए रासायनिक हमले के जवाब में की।
dharmpath.com dharmpath