ॅ्नहरेक प्रशंसक संग तस्वीर उतारना कठिन : रजनीकांत

चेन्नई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रशंसकों के साथ यहां अपनी बैठक शनिवार को रद्द कर दी, क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि हरेक प्रशंसक के साथ तस्वीर उतारना बहुत कठिन है।

‘कबाली’ के अभिनेता रजनीकांत 12 और 16 अप्रैल के बीच अपने प्रशंसकों से यहां मिलने वाले थे।

रजनीकांत ने कहा, “प्रत्येक प्रशंसक के साथ तस्वीर उतारने में समय लगता है और यह कठिन है। भविष्य में हम हर जिले में बैठक की योजना बना रहे हैं, ताकि सभी प्रशंसक बिना किसी परेशानी के अलग-अलग तस्वीरें ले सकें।”

रजनीकांत ने पिछले महीने ही स्पष्ट किया था कि प्रशंसकों से मुलाकात के पीछे उनका कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।

उन्होंने कहा था, “नहीं, राजनीति को लेकर कोई ऐलान नहीं होगा। मैं प्रशंसकों से इसलिए मिलने जा रहा हूं, क्योंकि उनसे मिले अरसा हो गया है।”

रजनीकांत फिलहाल तमिल फिल्म ‘2.0’ की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। यह वर्ष 2010 की फिल्म ‘एंथिरन’ का सीक्वल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493