यहां बुधवार को रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा, “सीरिया के राष्ट्रपति ने 20 अक्टूबर को मास्को का दौरा किया। क्रेमलिन में आयोजित वार्ता में रूस के वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में सधे लहजे में विस्तार से बातचीत की।”
पेस्कोव ने कहा कि वार्ता निश्चिय ही लंबी रही और असद ने पुतिन को सीरिया के हालात एवं भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रपतियों ने सीरिया में रूस के सैन्य अभियान की प्रगति, आतंकवादियों के खिलाफ जारी जंग और द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की।
समाचार एजेंसी ‘टीएएसएस’ के अनुसार, प्रवक्ता पेस्कोव ने कहा कि वार्ता की फुटेज जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath