सीरिया ने पुनर्निर्माण में भारत से मदद मांगी

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अशांत सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने अपने देश की अर्थव्यवस्था को फिर से सुदृढ़ करने के लिए भारत से मदद मांगी है।

असद ने राजधानी दमिश्क में भारतीय विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर के साथ एक बैठक के दौरान यह बात कही।

एक आधिकारिक सूत्र ने यहां रविवार को कहा, “दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है।”

सूत्र ने कहा, “असद ने कहा कि विकसित होती हुई शक्ति के रूप में आतंकवाद की चुनौती से लड़ने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

सूत्र ने कहा, “असद ने सीरियाई अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में भारत को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया है।”

सीरियाई राष्ट्रपति ने सीरिया में संघर्ष की स्थिति पर भारत के रुख का भी स्वागत किया।

अकबर 17 से 23 अगस्त के बीच पश्चिम एशिया के तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में हैं।

अकबर सीरिया के बाद अशांत देश इराक की यात्रा पर भी जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493