सीरियाई अरब रेड क्रीसेंट (एसएआरसी) के साथ जुड़े एक मानवीय सहायता कार्यकर्ता मुहान्नाद अल-असादी के अनुसार, दमिश्क के उत्तर पश्चिमी ग्रामीण इलाकों मदाया और जाब्दानी में करीब 50 ट्रक और पश्चिम में स्थित मुआदामियाह क्षेत्र में 35 ट्रक प्रवेश करेंगे।
इसके अलावा, पश्चिमोत्तर प्रांत इदलिब में स्थित काफराया और फोआ में 15 ट्रक प्रवेश करेंगे। इन सभी इलाकों पर विद्रोहियों का कब्जा है।
हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में आवधिक आधार पर और प्रत्येक इलाके की जरूरत के हिसाब से सहायता प्रदान की जाएगी।
अल-असादी ने बताया कि संवाददाताओं का एक दल काफराया और फोआ इलाके में प्रवेश करेगा और एक मोबाइल क्लीनिक इकाई मदाया में प्रवेश करेगी।
सीरिया के विदेश मंत्री ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत की टिप्पणी की आलोचना की, जिसमें हिंसाग्रस्त इलाकों में मदद पहुंचाने के लिए सीरियाई सरकार की गंभीरता पर प्रश्न उठाया गया।
सीरिया में घेरेबंदी वाले क्षेत्रों में मानवीय सहायता की पहुंच की निगरानी के लिए वर्तमान में सीरिया के दौैरे पर संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत स्टैफन दे मिस्तुरा ने मंगलवार को कहा था कि इन इलाकों में जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना सीरिया सरकार की जिम्मेदारी है।
dharmpath.com dharmpath