वीर दूसरे कॉमेडी टूर के लिए तैयार

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। हास्य अभिनेता वीर दास अमेरिका में अपने दूसरे कॉमेडी टूर के लिए तैयार हैं। उन्होंने अमेरिका की सबसे बड़ी कॉमेडी प्रबंधन कंपनियों में से एक ‘लेविटी एंटरटेंमेंट’ के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

वीर पिछले साल अमेरिका में थे, इन्होंने वाशिंगटन डीसी, शिकागो, कैलिफोर्निया आदि शहरों में कार्यक्रम किया था।

वीर ने आईएएनएस को बताया, “मैं इस दौरे के लिए पूरी तरह से रोमांचित हूं। अपने पहले दौरे के दौरान मिली प्रतिक्रिया मेरे लिए जरूरी जबरदस्त थी। टूर एक घुमावदार (रोलर कोस्टर) सवारी से कम नहीं होता है। मैं अपने प्यारे दर्शकों के लिए करने वाली प्रस्तुति का अधिक इंतजार नहीं कर सकता हूं।”

अभिनेता इस सप्ताह अपने दौरे के लिए रवाना होंगे। वह अमेरिका के प्रत्येक शहर में वीकेंड कार्यक्रम करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493