मुंबई , 17 फरवरी (आईएएनएस)। अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म ‘फितूर’ को आलोचकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन फिल्म प्रेमियों से मिली सराहना से अभिषेक काफी प्रेरित हुए हैं।
आदित्य रॉय कपूर, कटरीना कैफ और तब्बू अभिनीत फिल्म ‘फितूर’ 12 फरवरी को रिलीज हुई थी।
फिल्म की नाटकीय प्रेम कहानी और दृश्य संपन्नता ने फिल्म प्रेमियों से काफी वाहवाही बटोरी है। अपने पहले सप्ताह में इसने 14.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
फिल्म के निर्देशक अभिषेक इस प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं।
अभिषेक ने एक बयान में कहा, “मेरा उद्देश्य एक ऐसी यादगार फिल्म बनाने का था जिसकी कहानी अनोखी हो। मैं वास्तव में उत्साहित हूं कि फिल्म प्रेमियों ने इसकी सराहना की है।”
फिल्म ‘फितूर’ चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास ‘द ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स’ पर आधारित है। यह एक गरीब लड़के और एक अमीर लड़की की प्रेम कहानी है।
dharmpath.com dharmpath